वायरल न्यूज़

VIDEO: जब आमने-सामने पड़ गए बाज और गिद्ध, देखिए कौन किस पर पड़ा भारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 14, 2024, 01:24 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि गिद्ध डाल पर आराम से बैठा था कि भी बाज उसके सामने आ धमका। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

बाज को देखते ही गुस्सैल रूप में आ गया गिद्ध। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि दूसरा कोई जानवर उसके सामने टिकने की हिम्मत नहीं करता है। ठीक इसी तरह पानी में मगरमच्छ को सबसे खूंखार शिकारी माना जाता है। पानी में ये इतना खतरनाक होता है कि ये खुद जंगल का राजा यहां इससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं करता है। धरती पर शेर और मगरमच्छ की तरह आसमान में बाज और गिद्ध को खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में ऊपर रखा जाता है। आसमान में इन दोनों पक्षियों से खतरनाक शिकारी दूसरा नजर नहीं आता है।

जब टकराए आसमान के दो शिकारी

मगर क्या हो जब आसमान के ये दोनों शिकारी आमने सामने पड़ जाएं। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखेंगे कि गिद्ध पेड़ की डाल पर आराम से बैठा है। इधर कुछ सेकंड बाद बाज भी उसी डाल पर आकर बैठ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें आगे देखेंगे कि बाज को अपने करीब देखते ही गिद्ध गुस्सैल रूप में आ गया। वो बाज से भिड़ने की सीधी चुनौती देता है। इधर बाज भी उसे चुनौती देने के मूड में होता है। मगर गिद्ध को खुद तरफ आता देख वो पीछे हटने लगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि बाज भांप चुका था कि वो गिद्ध से नहीं जीत पाएगा और उसने वहां खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। मालूम हो कि बाज और गिद्ध के आमने-सामने का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है। इसे इंस्टाग्राम पर hunting.world.ir पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article