फूड फ्यूजन के नाम पर ये क्या कर डाला, शख्स ने बनाया पिज्जा भटूरा! Video देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें

भटूरा आटे से बनाया जाता है और डीप फ्राई किया जाता है। इसे आमतौर पर छोले के साथ परोसा जाता है। लेकिन फूड फ्यूजन का कमाल देखिए, जहां एक शख्स ने आटे की गोल शीट में पनीर, मारिनारा सॉस और तरह-तरह की पिज्जा टॉपिंग्स भरकर उसे पिज्जा भटूरा का रूप दे डाला।

आज के दौर में लोग ना सिर्फ एक-दूसरे के कल्चर को बल्कि खान-पान को भी अपना रहे हैं। जिसे लेकर हमारे रसोई घर में अक्सर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। फूड फ्यूजन से हम अपने खाने के अनुभव को और भी रोमांचक बनाते जा रहे हैं। हाल ही में, फूड फ्यूजन के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट वेंडर ने अब तक का सबसे अनोखा स्ट्रीट स्नैक तैयार कर दिया।

Viral Pizza Bhatura

पिज्जा की तरह बना भटूरा (X/@MeruOnX)

वेंडर ने बनाया पिज्जा भटूरा?

दरअसल, वेंडर ने अपने फूड फ्यूजन का कमाल दिखाते हुए पिज्जा भटूरा बना डाला। वीडियो में आप वेंडर को पिज्जा भटूरा बनाते हुए देख सकते हैं। इसके लिए वेंडर सबसे पहले आटे की गोल शीट में पनीर, मारिनारा सॉस और तरह-तरह की पिज्जा टॉपिंग्स भरता है, फिर उसे दूसरी आटे की परत से सील करके डीप फ्राई करता है। जब पिज्जा भटूरा फ्राई होकर बाहर निकलता है तो वह उसे काटकर दिखाता है, जो कि देखने में किसी भटूरे की तरह ही लग रहा था।

End of Feed