Well Of Death Couple Stunt: सोशल मीडिया पर हर रोज स्टंट के हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं लेकिन इसमें कुछ ही वीडियो (Viral Video) ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद लगता है कि मंजर ऐसा खतरनाक दिखना चाहिए। इस वीडियो में आपको एक कपल नजर आएगा, जो स्टंट करता नजर आ रहा है, वो भी कार से। अब ऐसे में इस वीडियो को जो भी देख रहा है, उसका कहना है कि लगता है यमराज छुट्टी पर गया था, इसीलिए ये दोनों अब तक सही सलामत हैं।
मौत के कुएं कपल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Couple Stunt Viral Video) में एक कपल मौत के कुएं में कार से अनोखा कारनामा करता नजर आ रहा है, जो कमाल का है। ऐसे में लोगों को कहना है कि इसने तो यमराज को भी चकमा दे दिया। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लड़का कार चला रहा है और पैरों से बैलेंस किए है और लड़की कार के ऊपरी हिस्से पर खड़ी होकर हैरतअंगेज करतब दिखा रही है, जो आपका ध्यान आकर्षित करेगा।
मौत के कुएं कपल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को सैल्यूट है, जो अपनी जान की बाजी लगाकर मौत का खेल खेलते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पेट की भूख और परिवार की जिम्मेदारी इंसान से कुछ भी करा सकती है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 70 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'faraz.stunt.rider' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
