शादी की रस्‍मों के बीच दूल्‍हा-दुल्‍हन ने अचानक शुरू किया Rap Battle, वायरल वीडियो पर आईं ऐसी प्रति‍क्रियाएं

Viral Video: सफेद ड्रेस पहने दुल्हन दूल्हे के सामने खड़ी है। जिसने सफेद रंग की बिना बटन वाली शर्ट और ढीली पैंट पहनी हुई है। वह उससे पूछती है- 'आरोन सॉयर, क्या तुम कुछ असली चाहते हो?'

Viral Video: अपनी शादी के दौरान संगीतकार आरोन और रेबेल सॉयर ने रैप बैटल करते हुए एक-दूसरे को वचन दिए। इसे देखने के बाद कई बाराती हैरान रह गए। हालांकि, कई कपल अपनी शादी में शपथ लिखते हैं मगर, इस म्‍यूजिक लवर कपल ने रैप बैटल करने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने जीवन भर एक-दूसरे से प्यार करने और प्रतिबद्ध होने का वादा किया था। वीडियो की शुरुआत में आरोन और रेबेल सॉयर एक दूसरे का हाथ पकड़कर शपथ पढ़ते हैं।

शादी का अजब-गजब वीडियो वायरल।

गौरतलब है कि, सफेद ड्रेस पहने दुल्हन दूल्हे के सामने खड़ी है। जिसने सफेद रंग की बिना बटन वाली शर्ट और ढीली पैंट पहनी हुई है। वह उससे पूछती है- 'आरोन सॉयर, क्या तुम कुछ असली चाहते हो?' इसी दौरान म्‍यूजिक बजना भी शुरू हो जाता है और हैरान और भ्रमित मेहमान इधर-उधर देखते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दोनों एक दूसरे के बगल में खड़े हैं और उनके हाथ में माइक्रोफोन है। इस दौरान वे अपनी कसमों को रैप की शक्‍ल में पढ़ना शुरू करते हैं। इसके बाद दुल्हन गाते हुए कहती है कि, 'आप मेरी ऊर्जा को बढ़ाते हैं, मैं आपको सब कुछ समर्पित करने के लिए तैयार हूं। मेरी सेवा पूरी आपूर्ति में आती है।' जवाब में दूल्‍हा गाता है- याद है जब मैंने भक्ति की कसम खाई थी, साइलोसाइबिन हमारे दिमाग को पूरी तरह से खोल देता है।' दोनों संगीत की धुन पर झूमते हैं और साथ में गाते हुए नाचते हैं। उनके पीछे कुछ मेहमान चुपचाप बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई हैं।

End of Feed