वायरल न्यूज़

बिन बुलाए दावत खाने पहुंच गया शख्स, घराती ने फिर ऐसा हाल किया रोने लगा बेचारा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 5, 2024, 11:42 AM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बिन बुलाए दावत उड़ा शख्स जब पकड़ा गया तो बेचारा बच्चों की तरह होने लगा। फिर एक शख्स ने उसे ऐसी फटकार लगाई कि बेचारा तुरंत नौ दो ग्यारह हो गया।

Image

बिना बुलाए शादी में पहुंचा शख्स दूल्हे के साथ करने लगा भोजन। (Photo/Twitter)

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में विवाह से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो यहां शेयर भी किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। दरअसल वीडियो में एक शख्स बिना न्योता मिले विवाह में शामिल होने पहुंच गया। यहां शख्स खाने की टेबल पर बैठा लजीज भोजन का लुत्फ उठा रहा था कि तभी बेचारे को पकड़ लिया गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा हंसाने वाला है।

शादी में पहुंचा बिन बुलाया मेहमान

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि खाने की टेबल लगी है और करीबी मेहमान कुर्सियों पर बैठे हैं। सभी लजीज खाने का लुत्फ उठा रहे हैं मगर तभी लड़की पक्ष को भोजन कर रहे एक शख्स पर शक हुआ है। अब फ्रेम में जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन पक्ष से कोई शख्स के करीब पहुंचा और उससे सवाल पूछा। पूछा गया कि वो बारात की तरफ से या फिर घरवालों की तरफ से विवाह में शामिल हुआ है। इधर जवाब देने में शख्स की जबान लड़खड़ाने लगी।

देखिए वीडियो

रोने लगा शख्स

अब कुछ ही सेकंड में अंदाजा हो गया कि शख्स बिना न्योता के विवाह में पहुंचा है और लजीज भोजन का लुत्फ उठा रहा था। मजेदार नजारे में देखेंगे कि शख्स तुरंत खाने की टेबल से उठा दिया गया और रोने जैसे मुंह बना लिया। आखिर में घराती ने उसका ऐसा हाल किया कि बेचारा चुपचाप विवाह स्थल से निकल गया। मालूम हो कि बिना न्योते के विवाह में पहुंचे शख्स का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @ChapraZila नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article