वायरल न्यूज़

छाती पर चढ़ गई बस मगर फिर भी कुछ नहीं हुआ, हैरान कर देगा लड़के का ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 5, 2024, 11:57 AM IST

Live Accident Viral Video: कहावत है जिसे नीली छतरी वाला बचाना चाहे फिर दुनिया में कोई ताकत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खतरनाक बस एक्सीडेंट के बाद भी लड़के को कुछ नहीं हुआ।

Image

बस शरीर के ऊपर चढ़ गई मगर फिर भी लड़के को कुछ नहीं हुआ। (Photo/X.com)

Live Accident Viral Video: कहावत है 'जाको राखे साईया, मार सके ना कोय, यानी जिसे ऊपर वाला बचाना चाहे उसे दुनिया की कोई ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। अभी इसी कहावत को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो बस एक्सीडेंट से जुड़ा है जो इतना खतरनाक है कि किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें एक लड़का आराम से बेंच पर बैठा था कि तभी एक बस सीधे उसके ऊपर चढ़ गई। देखकर लगा कि लड़का काल के गाल में समा जाएगा, मगर तभी वो चमत्कार हुआ जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। एक्सीडेंट के बाद बस जब पीछे हुई तो वही लड़का दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो गया। मानो उसे खरोंच तक नहीं आई हो।

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक एक्सीडेंट

वायरल वीडियो केरल में कट्टाप्पना बस स्टैंड का बताया गया है। यहां एक शख्स आराम से बेंच पर बस के इंतजार में बैठा है। पास में अन्य लोग भी बस के इंतजार खड़े हैं। फ्रेम में ये नजारा बेहद ही सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक बस स्टैंड की तरफ आ रही बस ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया। बस सीधे स्टैंड की तरफ आई और बेंच पर बैठे शख्स के ऊपर चढ़ गई। हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बस का अगला हिस्सा शख्स की छाती पर है। देखकर लगता है कि लड़के का बचना बेहद मुश्किल होगा। मगर बस ड्राइवर ने वाहन को पीछे किया तो लड़का चमत्कारिक रूप से खुद अपने पैरों पर खड़ा हो गया।

देखिए वीडियो

ये एक ऐसा नजारा है जिसने आसपास मौजूद सभी लोगों को होश उड़ा दिए। किसी को को यकीन नहीं हुआ कि बस के नीचे दबा शख्स खुद अपने पैरों पर खड़ा है। मालूम हो कि लाइव एक्सीडेंट से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article