सास हो तो ऐसी...सिगरेट पिलाकर दूल्हे का किया स्वागत, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 20, 2023, 10:53 AM IST

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक सास दामाद को सिगरेट पिलाकर स्वागत कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो
  • सास ने सिगरेट पिलाकर दूल्हे का किया स्वागत
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'सास हो तो ऐसी'।

Groom Video

सिगरेट पिलाकर दूल्हे का स्वागत, (Photo Credit- Instagram)

सोशल मीडिया पर शादियों के काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक सास ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन साथ में बैठे हैं। उनके आस-पास कुछ महिलाएं भी हैं। तभी दूल्हे के लिए सास और ससुर सिगरेट जलाने लगते हैं। जिस अंदाज में सिगरेट पिलाकर दूल्हे का स्वागत किया गया उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...

End of Feed