Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर इंटरनेट पर शादियों के दर्जनों वीडियो हर रोज देखने को मिल जाते हैं। शादियों के ऐसे वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो न सिर्फ लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, बल्कि इस वीडियो को देख लोग अपना दिल हार रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Devar Bhabhi Video: नई नवेली भाभी के लिए ऐसा गाना गाने लगा देवर, देखिए फिर भैया ने क्या किया
दूल्हे ने किया दिल जीतने वाला काम
वायरल वीडियो में दूल्हा कुछ ऐसा काम करता दिख रहा है, जिस पर दुल्हन के साथ-साथ पूरा ससुराल और रिश्तेदार फिदा हो जाते हैं। वीडियो की शुरुआत जयमाला के कार्यक्रम से हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन शादी की स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन सबसे पहले अपने दूल्हे को बड़े प्यार से जयमाला पहनाती है। इसके बाद पूरे आदर के साथ नीचे झुककर दूल्हे का पैर छू लेती है। देखें वीडियो-
जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे का पैर छूती है, दूल्हा भी पलटकर अपनी दुल्हन का पैर छूने लगता है। दूल्हे के अचानक किए इस काम को लेकर दुल्हन को जरा भी उम्मीद नहीं थी। जैसा ही दूल्हा नीचे झुकता है, दुल्हन उसे पकड़ लेती है। वीडियो में यह पल सबसे ज्यादा दिल छूने वाला है। दूल्हा जिस तरह भरे स्टेज पर अपनी दुल्हन को आदर और सम्मान देता है। उसे देखकर दुल्हन के साथ-साथ उसके घरवाले भी अपना दिल हार बैठे होंगे। वीडियो को hair_and_looks_unisex_salon नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
