वायरल न्यूज़

पुराने जमाने में साइकिल पर ऐसे बारात लेकर जाता था दूल्हा, साल 1970 का दिल छूने वाला Video वायरल

Viral Video: देखा जा सकता है कि दूल्हा तैयार होकर अपनी बारात लेकर निकल पड़ा है। इस दौरान जहां बाकी सारे बाराती पैदल ही जा रहे हैं, वहीं दूल्हा साइकिल में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है।

Image

1970 की शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में शादियां देखते-देखते काफी मॉर्डन तरीके से होने लगी हैं। जहां अब कई लोग दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से जाते हैं, वहीं पुराने जमाने में दूल्हा साइकिल लेकर अपनी दुल्हन को लेने जाता था। उस जमाने की शादियां भी काफी अच्छी लगती थीं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावे के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो साल 1970 की एक शादी का है। इस वीडियो में दूल्हा साइकिल पर अपनी बारात लेकर जाता दिख रहा है।

क्या है इस वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा तैयार होकर अपनी बारात लेकर निकल पड़ा है। इस दौरान जहां बाकी सारे बाराती पैदल ही जा रहे हैं, वहीं दूल्हा साइकिल में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है। बैकग्राउंड में शादी का गाना बज रहा है, जिस पर बाराती काफी मजे में नाचते दिख रहे हैं। शादी का यह वीडियो दिल छूने वाला है। आपने शायद ही दूल्हे को साइकिल पर बारात लेकर जाते हुए देखा होगा। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देखें-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि सैकड़ों की संख्या में बाराती अपने दूल्हे को लेकर निकल पड़े हैं। दूल्हा साइकिल में सवार होकर निकला है। इस दौरान उसने नोटों की माला पहनी है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा साइकिल पर बैठा जरूर है, लेकिन वह साइकिल चला नहीं रहा है। दूल्हे की साइकिल चलाने के लिए भी एक ड्राइवर रखा गया है, जो साइकिल को खींच रहा है। उस जमाने के हिसाब से यह काफी भव्य शादी रही होगी। वायरल हो रहे वीडियो को jatav_nitesh07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article