वायरल न्यूज़

Devar Bhabhi Video: नई नवेली भाभी के लिए ऐसा गाना गाने लगा देवर, देखिए फिर भैया ने क्या किया

Devar Bhabhi Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी करके अपने पति के साथ अपने ससुराल पहुंची है। इस दौरान दूल्हे के घर वालों से दुल्हन के स्वागत में संगीत का प्रोग्राम रखा है। इस प्रोग्राम में दूल्हे के घरवालों को दुल्हन की स्वागत में गाना गाना है।

Image

देवर ने भाभी के लिए गाया गाना (इंस्टाग्राम)

Devar Bhabhi Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के मौके पर तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें से कुछ रस्में दिल को छू लेने वाली होती हैं। वैसे तो ज्यादातर रस्में दूल्हा और दुल्हन से ही जुड़ी होती हैं, लेकिन कुछ रस्मों में दूल्हे को घरवाले भी शामिल होते हैं। इसके अलावा दुल्हन के घरवाले भी कुछ रस्में निभाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

वीडियो देखकर आपका भी दिल हो जाएगा खुश

यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के भाई से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी करके अपने पति के साथ अपने ससुराल पहुंची है। इस दौरान दूल्हे के घर वालों से दुल्हन के स्वागत में संगीत का प्रोग्राम रखा है। इस प्रोग्राम में दूल्हे के घरवालों को दुल्हन की स्वागत में गाना गाना है।घर के सभी सदस्य एक-एक करके दुल्हन के स्वागत में गाना सुनाते हैं। इसके बाद दूल्हे के भाई यानि दुल्हन के देवर की बारी आती है। अपनी बारी में देवर ऐसा गाना गाता है, जो दिल छूने वाला है। देखें वीडियो-

देवर अपनी भाभी के स्वागत में कर्ज फिल्म का खूबसूरत गाना 'शाम भी खूब है' गाता है। देवर इतने प्यारे अंदाज में अपनी भाभी के लिए गाना गाता है, जिसे सुनकर दुल्हन का दिल खुश हो जाता है। यहां तक कि दूल्हा भी अपने भाई के गाने को सुनकर दिल हार बैठता है। आप वीडियो में दूल्हे को हंसता-मुस्कुराता देख सकते हैं। वहीं नई नवेली दुल्हन भी काफी खुश नजर आ रही है। इस प्यारे से वीडियो को riyasaroj63 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article