Shadi Ka Video: शादी की स्टेज पर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, दूल्हे के साथ कर डाली ऐसी हरकत, देखें कैसा था दुल्हन का रिएक्शन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 4, 2023, 04:26 PM IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर बैठे हैं। इसी बीच दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर शादी की स्टेज पर पहुंच जाती है। इसके बाद वहां जो देखने को मिलता है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही शादी के सैकड़ों वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने जुदा अंदाज से यूजर्स का मन मोह लेते हैं तो कई वीडियो बहुत ही ज्यादा प्यारे होते हैं। इसी क्रम में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की शादी में उसकी गर्लफ्रेंड पहुंच जाती है। इसके बाद वहां जो माहौल बनता है, वह देखने लायक होता है।

dulha dulhan video

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

दुल्हन का रिएक्शन देख होंगे हैरान

वायरल वीडियो की शुरुआत शादी की स्टेज से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर बैठे हैं। इसी बीच दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर शादी की स्टेज पर पहुंच जाती है। वह एकदम दूल्हे के नजदीक पहुंचकर उसके हाथ में गुलाब का फूल थमा देती है। पहले तो दुल्हन को भरोसा नहीं होता कि वह अपनी आंखों से यह सब देख रही है। एक बार के लिए वह भौचक्क रह जाती है। आप दुल्हन की आंखों में हैरानी देख सकते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed