वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने चलाई इतनी खतरनाक बाइक, स्पीड देख कान से निकलने लगेगा खून, लोग बोले - धूम मचा दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2023, 04:13 PM IST

ट्विटर पर बाइक राइडिंग का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके कान से धुआं फेंक देगा। इस वीडियो में शख्स ने इतना खतरनाक तरीके से बाइक राइड किया है, जिसे देख आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

शख्स ने चलाई खतरनाक तरीके से बाइक (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक राइडिंग का खतरनाक नजारा
  • शख्स ने चलाई बड़ी तेज बाइक
  • जमकर वायरल हो रहा ये स्टंट वीडियो

Dangerous Bike Ride Viral Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाता है, जो बेहद खतरनाक होते हैं। ऐसे में इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही नजर आएगा, जो बेहद कमाल का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी और आपके रौंगटे खड़े हो जाए। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, उसका कहना है कि शख्स तो खतरों का खिलाड़ी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने गाड़ियों से भरे रास्ते पर इतनी तेज बाइक चलाई है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। आपकी नजरों के सामने अंधेरा छा जाएगा और आपको कुछ नजर आएगा। इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद आपको धूम-3 के आमिर की बाइक राइडिंग याद आ जाएगी।

शख्स ने चलाई खतरनाक तरीके से बाइक

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई तो मौत से भी आंख मिचौली खेल गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसने से तो कान से धुआं निकाल दिया। इस वीडियो पर अब तक 19 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस पर 4 लाख 61 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article