Barabanki Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें काफी भीड़ नजर आ रही है, जो आपस में लड़ाई कर रहे हैं। दरअसल, ये लड़ाई डीजे पर डांस करने को लेकर हुई। इस दौरान लड़ाई में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चली। अब आपको बताते हैं, इस मामला के बारे में..। दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो बाराबंकी का है, जिसे देखने के बाद आप भी दहल उठेंगे।
बाराबंकी वायरल वीडियो (Image Credit - Twitter)
मामला कुछ यूं है कि एक ही परिवार के दो बेटियों की शादी थी, ऐसे में दो तरफ से बाराती भी आए थे। बारात में डीजे की व्यवस्था की गई थी, जहां डांस को लेकर दोनों पक्ष आपस में बहस कर लेते हैं। लेकिन देखते-देखते कब बात झगड़े तक पहुंच जाती है, पता ही नहीं चलता। ऐसे में ये मामला इतना बढ़ जाता है कि बात पुलिस तक पहुंच जाती है और फिर क्या ये लड़ाई सुलझाने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ता है, जिसके बाद मामला शांत हो जाता है। ये लड़ाई इतनी भयानक थी कि इसे आधा दर्जन लोग चोटिल भी हो गए।
मारपीट में चले ईंट-पत्थर
अब किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो शूट कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया। अब ऐसे में ये वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, मामले में काफी लोग घायल भी हुए, जिनका अस्पताल में इलाज भी कराया जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर '@manishkharya1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
