Dance Video: शादी में आई लड़की ने किया इतना खूबसूरत डांस, दूल्हा-दुल्हन को छोड़ उसे ही देखने लगे मेहमान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 7, 2024, 05:45 PM IST

Wedding Dance Video: एक तरफ जयमाला का कार्यक्रम चल रहा होता है, लेकिन वहां से भीड़ उठकर लड़की का डांस देखने पहुंच आती है। शादी में आकर लड़की इतना खूबसूरत डांस करती है, जिसे देखने के लिए लाइन लग जाती है।

Wedding Dance Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के दौरान वैसे तो लोग दूल्हा-दुल्हन को ज्यादा देखना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार शादी में आया कोई मेहमान कुछ ऐसा कर जाता है। जिसे देखने के लिए लाइन लग जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी में आई एक लड़की का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शादी में आकर इतना खूबसूरत डांस करती है, जिसे देखने के लिए लाइन लग जाती है।

girl dance

लड़की का डांस (इंस्टाग्राम)

शादी में आई लड़की का जबरदस्त डांस

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की का डांस देखने के लिए लोग दूल्हा-दुल्हन को भी छोड़ देते हैं। एक तरफ जयमाला का कार्यक्रम चल रहा होता है, लेकिन वहां से भीड़ उठकर लड़की का डांस देखने पहुंच आती है। वीडियो में आपको लहंगा चोली पहनी एक लड़की नजर आ रही होगी। यह लड़की 'नीचे फूलों की दुकान, ऊपर गोरी का मकान' गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती है। देखें वीडियो-

End of Feed