वायरल न्यूज़

Video: हर किसी को मिले ऐसे बीवी, स्टेज पर दूल्हे को हुआ दर्द तो छटपटा उठी दुल्हन, किया दिल जीतने वाला काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 7, 2024, 05:17 PM IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हे को जोर का दर्द होता है और वह पीछे की तरफ झुक जाता है। जैसे ही दुल्हन को यह बात महसूस होती है, वह जयमाला फेंककर दूल्हे की आंख देखने लगती है।

Image

दुल्हन ने जीता दिल (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आपने दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। अगर वीडियो में दूल्हा या दुल्हन कुछ अच्छा काम करते नजर आते हैं तो सोने पर सुहागा हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में दुल्हन भरे स्टेज पर अपने दूल्हे के लिए कुछ ऐसा काम करती है, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ यूजर्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वीडियों की शुरुआत शादी की स्टेज से होती है। देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन अपने हाथ में जयमाला लिए स्टेज पर खड़े हैं। अभी जयमाला का कार्यक्रम होना है, इससे पहले ही वहां मौजूद लोगों में से कोई शख्स फूल या चावल दूल्हे की तरफ फेंकता है। यही फूल आकर सीधा दूल्हे की आंखों में लगता है। इसके बाद दूल्हे को जोर का दर्द होता है और वह पीछे की तरफ झुक जाता है। जैसे ही दुल्हन को यह बात महसूस होती है, वह जयमाला फेंककर दूल्हे की आंख देखने लगती है। देखें वीडियो-

वह सबसे पहले दूल्हे की आंख में गया कचरा निकालती है। इसके बाद दूल्हे की आंख में फूंक मारती है। इससे दूल्हे की आंख में राहत मिलती है। यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हर किसी को ऐसा ही पार्टनर मिलना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि दुल्हन ने अपने कारनामे से सबका दिल जीत लिया। वीडियो को अंजान शायर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article