Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। पर हर वीडियो वायरल हो ये जरूरी नहीं होता। हर रोज पोस्ट हुए सैकड़ों वीडियो में कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो यूजर्स के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं। आपने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फनी, जुगाड़, डांस, सिंगिंग आदि की बहुत सी वीडियो देखी होगी। वीडियो में कोई डांस सीखा रहा होता है तो कोई गाना, गाना। इसके अलावा एक वीडियो और देखा होगा। जिसमें लोग किसी चीज के बारे में जानकारी देते हुए नजर आते हैं। इंटरनेट की भाषा में इसे ब्लॉगिंग कहा जाता है।
नई बाइक पर शख्स बना रहा था व्लॉग, तभी हुई टक्कर(Photo: X)
सोशल मीडिया पर ब्लॉगरों की भरमार देखने को मिलती है। कोई खाने-पीने, कोई घूमने की जगह तो कोई शॉपिंग की बेस्ट प्लेस के बारे में बता रहा होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्लॉगर नई बाइक को लेकर ब्लॉगिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि व्लॉगर स्पेयर पार्ट्स की कमी की शिकायत कर रहा है। तभी सामने से एक बाइक आ जाती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
जिसमें जोरदार टक्कर हो जाती है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस वीडियो में हम साफ तौर पर देख सकते हैं कि ब्लॉगर जब बाइक चला रहा होता है तो वह बीच-बीच में अपना एक हाथ बाइक से हटा लेता है। उसका पूरा फोकस व्लॉग बनाने में होता है। सड़क पर थोड़ा बहुत ट्रैफिक भी देखा जा सकता है।
वीडियो के अंत में देखा गया कि व्लॉगर के सामने अचानक से एक बाइक सवार व्यक्ति आ जाता है, जिसके चलते उसकी भयंकर टक्कर हो जाती है। हालांकि ब्लॉगर ने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्योंकि ब्लॉगर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बाइक समेत नीचे गिर जाता है। घटना की यह वीडियो कब की है। इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के @gharkekalesh नामक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इस वीडियो में हादसे की भयंकर आवाज भी सुनाई दी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा: "यह ब्लॉगर की गलती है। ध्यान से देखिए कि उसके हाथ हैंडलबार से कहां हटे हैं और वह हमें बता रहा है कि स्पार्क प्लग कितना बड़ा है और इस सारे नाटक ने उसका ध्यान भटका दिया, अब उसे और पुर्जे बदलने की जरूरत है", एक अन्य ने लिखा: "ना रहेगी बाइक, ना लगेगा स्पेयर पार्ट्स।"
