Ajab Gajab News: कहते हैं कि इंसान की किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार रातोंं-रात इंसान बर्बाद हो जाता है तो तो किसी-किसी की जिंदगी रातों-रात बदल जाती है और वह करोड़पति हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ। इस महिला की जिंदगी एक मकड़ी ने रातों-रात बदल दी। डेली मेल की खबर के अनुसार, डोरिस स्टैनब्रिज नाम की 70 साल की महिला की जिंदगी रातों-रात बदल गई। वह देखते ही देखते करोड़पति हो गई।
प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)
70वें बर्थडे पर महिला को मिल गया जैकपॉट
दरअसल, महिला अपने 70वें बर्थडे को अपने पति के साथ घर पर सेलिब्रेट कर रही थी। इस दौरान उसे गार्डन में एक मकड़ी दिखाई देती है। सरे के डॉर्किंग इलाके में रहने वाली महिला को मनी स्पाइडर दिखती है। यह एक तरह की मकड़ियों की प्रजाति है। इस मकड़ी को लेकर ब्रिटेन में मान्यता है कि जिस भी शख्स को यह मकड़ी दिख जाती है, उसके पास ढेर सारा पैसा आने वाला होता है। जब महिला ने अपने गार्डन में इस मकड़ी को देखा तो उसे भी यकीन हो गया कि उसकी किस्मत बदलने वाली है।
रातों-रात बदल गई महिला की किस्मत
इसके बाद जब पार्टी खत्म हुई तो महिला ने अपना ईमेल खोला। इसमें उसे जो नजर आया, उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। महिला के पास नेशनल लॉटरी का एक मेल आया हुआ था। इस मेल में बताया गया था कि महिला के अकाउंट में अगले 30 साल तक प्रति महीने 10 लाख से ज्यादा रुपये आएंगे। इस हिसाब से महिला को अगले 30 साल में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिलेगी। इस खुशी को महिला ने अपने दामाद के साथ शेयर किया। इसके बाद महिला ने अपने लिए एक एयरफ्रायर लिया और परिवार के साथ छुट्टियों मनाने निकल गई। वह अब अपनी लग्जरी लाइफ को एंजॉय करने के लिए 100 साल जीना चाहती है।
