वायरल न्यूज़

Video: देसी अवतार में भी जिम में लड़की ने कर दिखाया अनोखा कारनामा, रॉड पर बैठ मारी इतनी फ्लिप, लोगों के उड़े होश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 10, 2023, 04:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की देसी अवतार में जिम में ऐसा कारनामा करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी अवतार में स्टंट करती नजर आई लड़की
  • जिम में रॉड पर बैठ किया गजब का फ्लिप
  • गिनते-गिनते थक जाएंगे लोग

Gym Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे जो देख रहा है, वो काफी लड़की की तारीफ कर रहा है। आलम ये है कि बड़े-बड़े धुरंधर और बॉडीबिल्डर भी लड़की की सराहना कर रहे हैं। वैसे देसी लुक में लड़की ने गजब का कमाल दिखाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने जिम की रॉड पर बैठकर गजब का फ्लिप किया है, वो भी लगातार कई बार। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि देसी अवतार में तो लड़की ने कमाल कर दिखाया है, जो अच्छे-अच्छे लोग नहीं कर पाते हैं। लड़की के इस कारनामे को देखने के बाद यूजर्स जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं और वीडियो भी काफी शेयर कर रहे हैं।

देसी अवतार में लड़की ने जिम में दिखाया अनोखा कारनामा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि देसी अवतार में लड़की का ये वीडियो कमाल का है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे जिम जाने वाली सभी लड़कियों को सीख लेनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 11 लाख 42 हजार लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'shalugymnast' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article