वायरल न्यूज़

Video: पहली नजर में आपको कुत्ता लगेगा, फिर इस जानवर की असली पहचान जान रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 10, 2023, 06:31 PM IST

Viral Video: आपने शायद अपनी जिंदगी में जितने भी खरगोश देखे होंगे, वो बहुत क्यूट होते होंगे। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसे खरगोश का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो आपको पहली नजर में कुत्ता लग सकता है।

Image

कुत्ते की तरह दिखने वाला खरगोश (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने के मिल रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी गोद में एक जानवर लेकर खड़ा है। पहली नजर में आपको वह जानवर कुत्ता लग सकता है। हालांकि, जब आप इस जानवर की असली पहचान जानेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, शख्स ने अपनी गोद में जिस जानवर को पकड़ा है, वह खरगोश है।

वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

क्या हुआ? चौंक गए न आप! पहली बार में हम भी चौंक गए थे। आपने शायद अपनी जिंदगी में जितने भी खरगोश देखे होंगे, वो बहुत क्यूट होते होंगे। हालांकि, यह खरगोश देखने में किसी कुत्ते की तरह लग रहा है। इसका साइज इतना बड़ा है, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा। इस वीडियो को Joseph Morris नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि शख्स के हाथ में एक जानवर है। वह एक खरगोश है। देखें वीडियो-

खरगोश का साइज देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। आप देख सकते हैं कि खरगोश चार फीट से ज्यादा लंबा है। वह काफी भारी-भरकम भी दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि खरगोश को उठाने में शख्स को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'वाकई इस खरगोश को प्यार करना अच्छा लग रहा है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article