आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 23 अगस्त 2023 LIVE: आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर यूपी के सभी स्कूल और मदरसों को शाम को खोला जाएगा, ताकि बच्चों को दिखया जा सके। हालांकि जगह-जगह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजन, हवन और नमाज पढ़ी जा रही है। बिहार के पूर्णिया दो दिन में 5 महिलाओं की मौत हो चुकी है। बताध जा रहा है कि मामले घरेलू हिंसा और दहेज से जुड़े हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, कड़े कानून बनाने में राजस्थान आगे है और केंद्र सरकार पीछे। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग से लेकर संगठित अपराध रोकने वाले बिल, गहलोत सरकार पहले लाई। इसके अलावा इन राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
शहरों के ताजा समाचार।
- उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट की मीटिंग में आमजन से जुड़े मुद्दों के 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इनका सीधा लाभ शहरी जनता ग्रामीणों और किसानों और छात्रों को होने वाला है।
- यूपी के मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई। आरोपी पर 45 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।
- मथुरा के एक सूर्यकुंड में नहाने के लिए गए तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया।
- यूपी में शासन ने सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 के उतरने के समय शाम 5.15 से 6.15 बजे तक बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने का आदेश दिया है। वहीं शिक्षक संघ शाम को स्कूल खोले जाने से नाराज हैं।
- बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। यहां वे बिहार से जुड़ी सड़क परियोजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे।
- बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के 22 जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना है। विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है।
- बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।
- राजस्थान के सीएम गहलोत ने खेल विभाग वैकेंसी निकाली है। 10 पदों पर खेल प्रबंधक, 40 पदों पर सहायक खेल प्रबंधक की भर्ती की बात कही गई।
- राजस्थान के बीकानेर में पति ने दिनदहाड़े पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, उसने घर से बाहर निकलते ही पत्थर से पहले सिर फोड़ा था।
- राजस्थान के केकड़ी मे तालाब में नहाने गया युवक डूबा जिससे उसकी मौत हो गई। वह तीन बहनों का था इकलौता भाई था और 2 घंटे की मशक्कत बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।
