वायरल न्यूज़

Puzzle Photo: दोनों तस्वीर में तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज, खोज लिया तो माना जाएगा ISRO साइंटिस्ट जैसा सुपरब्रेन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 23, 2023, 05:23 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है, जो बेहद खतरनाक नजर आ रही है। इस तस्वीर में अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, इसके लिए 15 सेकंड का समय भी दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में छिपे अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढ निकालने के लिए दिया गया 15 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल हो ही जाती है। ये तस्वीरें बेहद खास होती है, जो बच्चों के दिमागी विकास के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकती हैं। इन तस्वीरों में से कुछ तस्वीर इतनी आसान होती है, जिन्हें देखते ही इंसान पलभर में सॉल्व कर लेता है लेकिन कुछ तस्वीर इतनी खतरनाक होती है, जिसे सॉल्व करने में इंसान के दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे। ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो काफी उलझी हुई बताई जा रही है। इस तस्वीर में कुछ अंतर बताने का चैलेंज दिया गया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वायरल हुए ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 95 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं, ऐसे में इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाला कोई महान इंसान ही होगा। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आपका दिमाग ISRO साइंटिस्ट जैसा माना जाएगा। अब अगर आपको लगता है कि आप इस पजल की गुत्थी सुलझा सकते हैं तो आप इस पजल को सॉल्व करने का चैलेंज स्वीकार सकते हैं।

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा अंतर

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख लिया होगा, तो क्या आपको नजर आया तस्वीर में अंतर या अब भी आप खोज ही रहे। अगर नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं.. एक बार आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देख लीजिए, इस तस्वीर में आपको तीन लाल घेरे दिख जाएंगे। अब आपको समझ आ गया होगा कि तस्वीर में क्या अंतर था। अब जब आपको तस्वीर का हल मिल ही गया है तो क्यों न आप अपने मित्रों या संबंधियों को भी इस पजल को भेजकर उनसे इस पजल को सॉल्व करने के लिए बोलिए। ऐसे में आप देख सकते हैं कि उनका दिमाग कितना तेजी से दौड़ता है?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article