Chandrayaan 3 Viral Memes: चंद्रयान 3 भारत के लिए सबसे खास मिशन है। अगर ये सफल हो पाता है तो भारत पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर उतरने की तैयारी में है, जहां अब तक कोई भी देश नहीं उतर सका है। ऐसे में अगर भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो पाती है, तो मून के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश भारत बन जाएगा।
इस बीच सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 को लेकर काफी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। ऐसे में पूरा हिंदुस्तानियों का जज्बा भी नजर आ रहा है कि वे किस प्रकार से इस मून मिशन के सफल होने के लिए कामना कर रहे हैं। इस बीच कहीं पर लोग मंदिर में भगवान के आगे मत्था टेंक रहे हैं तो कहीं पर हवन करवाया जा रहा है। इससे रिलेटेड काफी वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
चंद्रयान 3 को लेकर वायरल हुए काफी वीडियोज
ऐसे में ट्विटर पर इस तरीके के काफी वीडियोज और फोटोज आपको देखने को मिल जाएंगे, जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप अपने भारत देश से प्यार हो जाएगा। क्योंकि ऐसी दीवानगी किसी और देश में देखने को नहीं मिलती। इस दौरान काफी लोगों के इमोशनल वाले भी नजारे देखने को मिले, जो वाकई में देशप्रेम को दर्शा रहे हैं। बता दें, इसमें सबसे खूबसूरत मीम्स पृथ्वी, चंद्रमा और चंद्रयान का दिखाया गया है, जिसमें चंद्रयान 3 को राखी दिखाया है और पृथ्वी चंद्रमा की कलाई पर बांध रही हैं, ये अब तक सबसे खास और बेहद खूबसूरत मीम्स नजर आ रहा है।
