Viral Video: 'बोलो तारा-रा रा' पर लड़की ने किया गजब डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dance Video: होली के मौके पर मेघना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह मशहूर गाने “बोलो तारा रा रा” पर रंगों में भीगकर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी एनर्जी और मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Holi Dance video: होली का त्योहार आते ही चारों तरफ रंग और खुशियों का माहौल बन जाता है। जैसे-जैसे यह पर्व नजदीक आता है, सोशल मीडिया पर भी रंग-बिरंगे वीडियो की भरमार हो जाती है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंग खेलते हुए, गाने गाते हुए और डांस करते हुए वीडियो शेयर करते हैं। इन्हीं में से एक मजेदार वीडियो (aaj ka viral video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेघना चौधरी नाम की एक लड़की होली के रंगों में पूरी तरह रंगी हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर गुलाल लगा है और कपड़े भी रंगों से भीगे हुए हैं। वह मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने बोलो तारा रा रा पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।

Holi Dance Video

'बोलो तारा-रा रा' पर लड़की ने किया गजब डांस (फोटो: Instagram/meghnachoudhary22)

यह गाना भले ही पुराना हो, लेकिन आज भी इसकी धुन सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। वीडियो में मेघना की एनर्जी देखने लायक है। वह पूरे जोश के साथ नाच रही हैं और उनके चेहरे की मुस्कान साफ बता रही है कि वह इस पल को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। बैकग्राउंड में भी होली का माहौल दिखाई देता है। मेघना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर लोगों को पसंद आते हैं और कई बार वायरल भी हो जाते हैं। इस खास रील में उन्होंने कैप्शन लिखा है, “Bolo tara ra ra” और साथ में होली से जुड़े हैशटैग भी लगाए हैं। लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफ की है और कमेंट में होली की शुभकामनाएं दी हैं।

End of Feed