Viral Video: आजकल के युवाओं को न जाने क्या हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि रील्स बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाएगी।
वीडियो शूट करते समय चली गोली (ट्विटर)
वीडियो देखकर आपकी हालत हो जाएगी खराब
दरअसल, एक युवक अपने हाथ में रियल पिस्टल लेकर वीडियो बनाना शुरू करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में सिगरेट थामा हुआ है। इस दौरान युवक गाना बजाकर डांस करता रहता है और वीडियो शूट करता रहता है। बीच-बीच में युवक सिगरेट भी पीता नजर आता है। सबसे खूंखार चीज तब सामने आती है जब पिस्टल से गोली अपने आप फायर हो जाती है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपाने वाला है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पहले युवक को भी नहीं पता था कि उसने अपने हाथ में जो पिस्टल पकड़ी हुई है, वह लोडेड है। वह जैसे ही डांस करना शुरू करता है, डांस में पूरा तरह मशगूल हो जाता है। इस दौरान उसे जरा भी ध्यान नहीं रहता है कि उसकी उंगली पिस्टल के ट्रिगर पर पहुंच गई है। इसके बाद डांस करते समय पिस्टल का ट्रिगर दब जाता है और गोली चल जाती है। जैसे ही गोली चलती है, युवक की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद भीतर से कोई महिला दौड़ते हुए आती है और युवक पर चीखने लगती है। गनीमत यह रही कि पिस्टल से निकली गोली किसी को लगती नहीं है। वीडियो को @crazyclipsonly नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
