Stunt Man Viral Video: स्टंट के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। ऐसे में इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि कैसे अपनी कलाकारी दिखाते हैं? एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में लोग सोचकर भी कांप उठते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स ने बिल्डिंग से नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल न करके एक ऐसी तरकीब अपनाई, जिसे देखने के बाद आप सहम जाएंगे। वीडियो में शख्स ने बिल्डिंग फ्लोर के अगले हिस्से को ही सीढ़ी बनाकर जम्प करते हुए नीचे उतर गया, जैसे वह कोई बंदर हो। अब ऐसे में उसका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।
बिल्डिंग से नीचे उतरने के लिए शख्स ने अपनाई तरकीब
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है यमराज जी भाई के मित्र हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये है असली खतरों का खिलाड़ी इस वीडियो पर अब तक तीन मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस पर 46 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं और इसे 3.9 हजार बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
