वायरल न्यूज़

चलती ट्रेन में अश्लील हरकत करने का परिणाम, महिला ने शख्स को जड़े ताबड़तोड़ चप्पल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 24, 2023, 06:40 PM IST

Viral: जिस समय महिला शख्स को चप्पलों से पीट रही है। इस दौरान आसपास काफी सारे लोग मौजूद हैं। खबर के अनुसार, शख्स ने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद महिला का पारा चढ़ गया।

Image

अश्लीलता का दुष्परिणाम (ट्विटर)

Viral News: चलती ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़खानी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। महिला ने सरेआम शख्स को चप्पलों से पीट दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन में शख्स की चप्पल से ताबड़तोड़ पिटाई कर रही है। खबर के अनुसार, शख्स ने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद महिला का पारा चढ़ गया और उसने ऐसा सबक सिखाया कि शख्स जिंदगीभर याद रखेगा।

अश्लील हरकत करना पड़ा महंगा

वीडियो में देखने को मिलता है कि महिला ने अपने हाथ में चप्पल पकड़ा हुआ है और शख्स की ताबड़तोड़ पिटाई कर रही है। वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिस समय महिला शख्स को चप्पलों से पीट रही है। इस दौरान आसपास काफी सारे लोग मौजूद हैं। इस दौरान शख्स अपने हाथ आगे कर महिला की पिटाई से बचने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, महिला लगातार उसे चप्पल से पीट रही है।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया है। घर के कलेश नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अश्लील हरकत करने की ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा शख्स पर फूट पड़ा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article