OMG: दुनिया की सबसे महंगी दाल में लगता है 24 कैरट गोल्ड का तड़का, परोसा जाता है संदूक के अंदर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 10, 2024, 11:03 AM IST

Dal flavored with 24 Carat Gold: 24 कैरेट गोल्ड का तड़का वाली दाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दाल इतनी महंगी है कि इसे संदूक में पैक करके दिया जाता है।

Dal flavored with 24 Carat Gold: खाने-पीने के शौकीन लोग हमेशा अलग चीजें खाने को ढूंढते हैं। कुछ लोग नॉनवेज के शौकीन होते हैं तो कई लोगों को वेज खाना पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगता है। इस दाल के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। 24 कैरेट गोल्ड का तड़का वाली दाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

dal

दाल में सोने का तड़का (इंस्टाग्राम)

दुनिया की सबसे महंगी दाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दुनिया की सबसे महंगी दाल बना रहा है। आप देख सकते हैं कि पहले यह शख्स दाल को नॉर्मल तरीके से कूकर में बनाता है। इसके बाद वह दाल में तड़का लगाने की तैयारी करता है। इस दाल को फेमस शेफ रणवीर ब्रार बनाते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दाल में वह 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगाते हैं। यह दाल इतनी महंगी है कि इसे संदूक में पैक करके दिया जाता है। इस अनोखी दाल का नाम कशकन है। देखें वीडियो-

End of Feed