वायरल न्यूज़

Video: कैमरे में एक साथ कैद हुए दिन-रात, नजारा देख मोहित हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 10, 2024, 08:05 AM IST

Viral Video: आपने कभी सोचा है कि दिन और रात कहां पर एक साथ मिलते होंगे। आज सचमुच ऐसा ही एक नजारा कैमरे में कैद हुआ है जो बड़ा अद्भुत लगता है।

Image

कैमरे में कैद हुआ मनमोहक नजारा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ दिन-रात
  • नजारा देखकर हो जाएंगे मोहित
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video: सभी जानते हैं कि दुनिया बहुत बड़ी है और सभी देशों में टाइम एक जैसा नहीं होता है। यानी दुनिया में अलग-अलग टाइम जोन हैं। किसी देश में दिन होता है तो ठीक उसी समय में किसी और देश में रात होती है। मगर पूछा जाए कि ऐसा कौन सा देश है जहां दिन और रात एक साथ मिलते हों। जवाब रूस है जो धरती का इकलौता देश हैं जहां दिन और रात एक साथ होते हैं। यानी जब आधा रूस सोने की तैयारी कर रहा होता है तब उसी समय में आधे हिस्से में दिन निकल रहा होता है।

कैमरे में कैद हुए दिन और रात

मगर पूछा जाए कि क्या आपने सचमुच ऐसा नजारा देखा है। हैरान हो जाएंगे कि सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है। इसमें दिन और रात एक साथ कैमरे में कैद हुए हैं। यानी एक जगह सुबह हो रही है तो कुछ ही मीटर पर अंधेरी रात नजर आती है। सामने आए वीडियो में देखेंगे कि पानी का जहाज अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। सामने सुबह होती हुई नजर आती है। ये नजारा किसी को भी मोहित कर देगा। मगर जैसे ही शख्स ने कैमरा पीछे की तरफ किया हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। फ्रेम में देखेंगे कि जहां सामने सुबह होती नजर आती है, वहीं पीछे की तरफ अंधेरा है। वहां रात है।

देखिए वीडियो

दिन और रात एक साथ दिखाने वाला ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे एक लाख से ज्यादा यूजर ने पसंद भी किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर maritime_nation नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article