Viral Video: ट्रैफिक जाम में घंटों फंसी रही महिला ने अचानक शुरू किया ये काम, देखकर पब्लिक भी सन्‍न

Viral Video: इंस्‍टाग्राम पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उसे ट्रैफिक जाम में फंसे हुए दिखाया गया है। जाम में फंसे रहने के दौरान महिला ऐसा काम शुरू कर देती है जिसे देख हर कोई चौंक जाता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो देखते होंगे। इन वीडियोज को देखने यूजर्स भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हैं। इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को ट्रैफिक जाम में फंसे हुए दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने की वजह महिला का जाम में फंसना नहीं बल्कि उसका एक काम है। वीडियो में आप देखेंगे कि, महिला ट्रैफिक जाम से निकलने का इंतजार करने के बजाय उसी जगह अपनी स्‍कूटी पर सब्‍जी काटने लगती है। महिला की इस हरकत पर सभी लोगों की निगाह उस पर टिक जाती है।

​Viral Video, Women Stuck in traffic jam, Traffic Jam Women Viral Video, Viral News, Trending Video, Times Now Navbharat



ट्रैफिक जाम में फंसी महिला।

क्‍या है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम में वाहनों की एक लंबी लाइन लगी हुई है। इस लाइन में कई वाहन ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहे हैं। जाम इतना भीषण है कि इसमें स्‍कूल बस को भी नहीं निकलने दिया गया। इतने में ही कैमरे घूमता है और स्‍कूटी सवार एक महिला को दिखाया जाता है। ट्रैफिक जाम में महिला अपनी स्‍कूटी से उतरकर सब्जिसां छील रही होती है। इस वीडियो को कैप्‍शन दिया गया है - 'टाइम मैनेजमेंट।' वहीं, इस वीडियो के टाइटल में लिखा गया है- 'मां तो मां होती है।'

End of Feed