वायरल न्यूज़

EYE TEST: तस्वीर में बिल्कुल अलग है एक पेंगुइन, तेज नजर भी नहीं खोज पाएगी आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 12, 2024, 11:37 AM IST

EYE TEST: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त वायरल है। तस्वीर ढेरों पेंगुइन की है, मगर इसमें एक सबसे अलग पेंगुइन भी है। आपको उसी पेंगुइन को खोजना है।

Image

तस्वीर में एक पेंगुइन बिल्कुल अलग है। (Photo-YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • नजर आएंगे एक जैसे पेंगुइन
  • मगर छिपा है सबसे अलग पेंगुइन

EYE TEST: बचपन में हमसे अजब-गजब पहेलियां पूछी जाती थीं और मौखिक रूप से उनका जवाब भी देना होता था। मगर दिमाग की बत्ती गुल करने वाली ये पहेलियां अब इंटरनेट पर आ गई हैं। यहां पहेलियां तस्वीरों की शक्ल में होती हैं। इनमें चीजें ऐसी जगह छिपी होती हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर पेंगुइन से जुड़ी है। इसमें हर जगह पेंगुइन नजर आते हैं खास बात है कि सभी एक जैसे लगते हैं। मगर बताया जाए कि पेंगुइन की इस भीड़ में एक पेंगुइन बिल्कुल अलग है।

सबसे अलग है एक पेंगुइन

अब आपको उसी पेंगुइन को खोजकर दिखाना है। अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होती है। अगर आप भी पहेली को हल करके अपने दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो दस सेकंड में इसे हल कर दिखाइए। बताइए कि तस्वीर में सबसे अलग पेंगुइन आखिर कहां छिपा है। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस पेंगुइन को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा।

नीचे देखिए कहां छिपा है पेंगुइन

Brain Test Photo

Brain Test Photo

देख लिया ना तस्वीर में सबसे अलग पेंगुइन ऐसी जगह छिपा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी पहेलियों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आंखों और दिमाग के साथ मनोरंजन की ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article