Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको रोजना एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो मिलते होंगे। कई बार तो ऐसे मजेदार वीडियो आते हैं जिन्हें लोग अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। इस बार भी दोस्तों की शरारत का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे जब हॉस्टल में दोस्त दरवाजा नहीं खोलता है तो उसके सहपाठी पुलिस बुला लेते हैं। पुलिस बुलाने के पीछे की वजह डर होती है, दरअसल क्लासमेट्स को लगता है कि उनके दोस्ते ने शायद खुद को नुकसान पहुंचा लिया है। हालांकि जब गेट खुलता है और वो छात्र सोते हुए मिलता है तभी सबकी हंसी छूट जाती है।
क्या है वीडियो में
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कोटा का बताया जा रहा है जहां हर साल अपने सपनों को साकार करने के लिए लाखों स्टूडंट्स पहुंचते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ स्टूडेंट्स काफी देर से अपने दोस्तों को अपने साथ बाहर ले जाने के लिए बुला रहे होते हैं। जब गेट नहीं खुलता है तो वे सभी घबरा जाते हैं और उसे कई आवाजें देते हैं। हालांकि दोस्त के बाहर न आने पर उसके क्लासमेट्स पुलिस बुला लेते हैं और पुलिस भी छात्र को दरवाजा खोलने के लिए कहती है। मगर जवाब न आने की दशा में सभी मिलकर दरवाजे को धक्का देते हैं और गेट खोल देते हैं। उसी दौरान पता चलता है कि, वो छात्र काफी देर से घोड़े बेचकर सो रहा होता है। कमरे का नजारा देख सभी लोग हंसने लगते हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है कि, 'ऐसे कौन सोता है भाई।' वहीं यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'इसे चैन की नींद नहीं जिंदा लाश कहते हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'घोड़े बेचकर सोने वाला मुहावरा रियल लाइफ में।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने बेड समाधि ली थी, उठा दिया।'
