वायरल न्यूज़

Video: फ्लाइट में लड़की ने ब्‍वॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, दिल गार्डन-गार्डन कर देगी दोनों की क्‍यूटनेस

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में ऐश्वर्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड अमूल्य गोयल को फ्लाइट में चढ़ते हुए दिखाया गया है। इसके बाद ऐश्‍वर्या अमूल्‍य की तरफ बढ़ती हैं और फ्लाइट अटेंडेंट कपल के लिए अनाउंसमेंट करती हैं।

Image

लड़की ने फ्लाइट में किया प्रपोज।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट में ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज करती लड़की का वीडियो वायरल
  • बेहद खास तरीके से कपल ने सेलिब्रेट किया मोमेंट
  • दो मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

Viral Video: प्रेमी जोड़ों के लिए शादी का प्रपोजल काफी ज्‍यादा मायने रखता है। इस पल को शादी के बाद भी कई प्रेमी जोड़े याद रखते हैं, इसलिए इस लम्‍हे को यादगार बनाने के लिए लोग इसे बेहद अनोखे तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसा ही कुछ फ्लाइट में देखने को मिला, जब एक लड़की ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को फ्लाइट में ही प्रपोज कर दिया। इंस्टाग्राम यूजर ऐश्वर्या बंसल ने अपने प्यार का इजहार करते हुए इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लड़की ने फ्लाइट पर जाकर अनाउंसमेंट कराने के साथ कैसे ब्‍वॉयफ्रेंड को अंगूठी पहनाई।

वीडियो की शुरुआत में ऐश्वर्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड अमूल्य गोयल को फ्लाइट में चढ़ते हुए दिखाया गया है। इसके बाद ऐश्‍वर्या अमूल्‍य की तरफ बढ़ती हैं और फ्लाइट अटेंडेंट कपल के लिए अनाउंसमेंट करती हैं। जैसे ही वह उनके पास पहुंचती है, चार अन्य यात्री एक कागज पकड़ते हैं जिस पर लिखा होता है, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगे?' इसके बाद लड़की अपने प्यार का इजहार करने के लिए घुटने के बल बैठकर अंगूठी पहनाती है। वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में ऐश्‍वर्या ने लिखा, 'OMG, जिस तरह से मैंने सोचा था, यह उससे भी बेहतर था। मैं उन्हें कुछ अनोखे तरीके से सरप्राइज देना चाहती थी और बेतरतीब ढंग से यह विचार मेरे दिमाग में आया। मुझे यह भी यकीन नहीं था कि क्रू इसकी इजाजत देगा या नहीं, लेकिन अब आप जानते हैं कि क्या हुआ।'

यह पोस्ट 26 अगस्त को शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे दो मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कई लाइक और कमेंट भी हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा, 'यह कितना प्यारा है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा कि, 'ऐसा प्रपोजल तो मैं भी डिजर्व करता हूं।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'क्या वे मुफ्त में भोजन देते हैं, अगर ऐसा है तो मैं अपने पति को एक बार फिर शादी के लिए प्रपोज कर सकती हूं।' वहीं, एक अन्‍य ने कहा कि, 'कृपया, क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आपने फ्लाइट कंपनी से ऐसा करने का अनुरोध कैसे किया? मैं इसके पीछे की प्रक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article