Video: बाइक स्टंट गलत होने पर पापा की परी का हुआ ये हाल, वायरल वीडियो में देखें कैसे बाल-बाल बची जान

Viral Video: गौरतलब है कि, व्हीलिंग एक प्रकार का स्टंट है जिसमें बाइक या किसी दोपहिया वाहन के अगले हिस्से को ऊपर उठाकर एक पहिये पर संतुलित किया जाता है। यह पोस्ट 24 अगस्त को शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 29 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Viral Video: इंस्‍टाग्राम रील बनाने का वायरस लोगों के ज़हन में इस कदर बैठ चुका है कि, अब लोग कभी भी कहीं भी रील बनाना शुरू कर देते हैं। हालांकि कई बार ऐसी नासमझ हरकतों के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल एक वीडियो में देखने को मिला जब बाइक चला रहे एक लड़के ने स्‍टंट के दौरान व्‍हीली करने की कोशिश की। इस दौरान उसके पीछे एक लड़की बैठी हुई थी जो कि, बाइक पर उछलकर पिछले पहिए के ऊपर जा बैठी।

बाइक से गिरती हुई लड़की।

इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को रोनी नामक एक यूजर ने अपलोड किया है। इसमें दो व्यक्ति बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। अचानक लड़के ने बाइक की स्‍पीड बढ़ाने और व्हीली करने का फैसला किया। पहली कोशिश के दौरान ही लड़की दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। जैसे ही बाइक आगे बढ़ी, उसने अपना संतुलन खो दिया और दुर्भाग्य से बाइक की सीट और पहिए के बीच फंस गई। वीडियो में उसकी दर्दनाक चीखें कैद हो गई हैं, क्योंकि वह खुद को खतरनाक स्थिति से निकालने के लिए संघर्ष कर रही थी। यह स्टंट बीच सड़क पर किया गया तभी पीछे से अन्‍य कारें आ रही थीं। जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

End of Feed