Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को हंसाकर रख देते हैं। वहीं कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। वायरल वीडियो देखकर यकीनन आप अपना पेट पकड़-पकड़कर हंस पड़ेंगे।
वीडियो देखकर आपको मजा ही आ जाएगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मोबाइल चलाते समय खाना बना रही होती है। आप देख सकते हैं कि कड़ाही में तेल खौल रहा होता है और महिला मोबाइल चलाने पर फोकस करती नजर आती है। अचानक महिला का फोकस हटता है और उसका मोबाइल छपाक से खौलते तेल में चला जाता है। इसके बाद महिला का होश ठिकाने आता है और वह तुरंत ही चिमटे से मोबाइल निकालने लगती है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला को मोबाइल निकालने में काफी जतन लग जाता है। हालांकि, किसी तरह वह अपना मोबाइल निकाल पाती है। देखा जा सकता है कि जितनी देर के बाद महिला अपना मोबाइल निकाल पाती है, ऐसा लगता है कि उसका मोबाइल खराब हो गया होगा। वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर से इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मोबाइल पकौड़ा' वीडियो को memes_are_talking नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
