वायरल न्यूज़

Video: चलती बाइक पर 'इमरान हाशमी' और 'मल्लिका शेरावत' बना कपल! खुलेआम रोमांस से मचा बवाल

Viral Video: देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बिठाकर चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आता है। दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी लड़की को रोमांस से जरा भी झिझक नहीं होती है।

Image

चलती बाइक पर रोमांस (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में इन दिनों लोग न जाने क्या-क्या अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं। अब उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार के लिए आपको लज्जा आ जाएगी। वायरल हुए वीडियो में एक कपल चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बाइक पर खुलेआम रोमांस का वीडियो वायरल

वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बिठाकर चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आता है। दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी लड़की को रोमांस से जरा भी झिझक नहीं होती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बिना हेलमेट चलती बाइक पर अश्लीलता की हद पार करते चले जा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कपल एक गाने पर लिप सिंक भी कर रहा और चलती बाइक की सवारी भी कर रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कानपुर पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है। एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए पुलिस की तरफ से जवाब में कहा गया है, "मामले को ध्यान में लिया गया है और संबंधित लोगों को सूचित किया गया है।" बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखा रहा लड़का कानपुर के आवास विकास क्षेत्र का रहने वाला है। पहले भी उसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए 10 बार जुर्माना लगाया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article