वायरल न्यूज़

Bengaluru Video: सड़क किनारे डांस कर रहे थे लोग, ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की भी लगाने लगी ठुमके, फिर जो हुआ..

Bengaluru Traffic Jam Girl Dance: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रैफिक जाम में फंस जाती है। तभी उसे सड़क किनारे कुछ लोग डांस करते हुए दिख जाते हैं। इसके बाद लड़की दौड़ते हुए डांस कर रहे लोगों के बीच शामिल हो जाती है।

Image

बेंगलुरु डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु से सामने आया जिंदादिल वीडियो
  • ट्रैफिक जाम में फंसी लड़की ने जीता दिल
  • नाच रहे लोगों के साथ करने लगती है डांस

Bengaluru Traffic Jam Girl Dance: बेंगलुरु का ट्रैफिक जाम देशभर में मशहूर है। कई बार तो लोग कई-कई घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसे रह जाते हैं। इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब एक लड़की बेंगलुरु ट्रैफिक जाम में फंस गई। इस दौरान लड़की ने जो किया, उसने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जब ट्रैफिक जाम में फंसती है तो गाड़ी से उतरकर अनजान लोगों के बीच डांस करने पहुंच जाती है।

वीडियो देखकर आप भी लड़की के हो जाएंगे कायल

वायरल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के बीच एक बहस छेड़ दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रैफिक जाम में फंस जाती है। तभी उसे सड़क किनारे कुछ लोग डांस करते हुए दिख जाते हैं। इसके बाद लड़की पहले थोड़ा झिझकती है, हालांकि फिर दौड़ते हुए डांस कर रहे लोगों के बीच शामिल हो जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की उन लोगों की भीड़ में पहुंचकर जमकर ठुमके लगाने लगती है। सोचने की बात यह है कि पार्टी कर रहे लोग भी लड़की का पूरा स्वागत करते है। इसके बाद सारे मिलकर जमकर ठुमका लगाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो जहां एक तरफ लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है, वहीं यूजर्स का दिल भी जीत रहा है। मात्र 15 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मस्ती भरे अंदाज में रोड के किनारे डांस कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर जमकर ठुमके लगाती है। वहीं, जैसे ही ट्रैफिक खुलता है वह दोबारा दौड़कर ऑटो में बैठ जाती है। इस दौरान लड़की की जिंदादिली के लोग फैन हो जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को sharanyaxmohan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article