Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के हजारों वीडियो देखे होंगे। एक्सीडेंट में अधिकतर एक ही पक्ष की गलती होती है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें कोई लड़की स्कूटी से किसी का एक्सीडेंट करती नजर आती है। कई बार तो यह बहुत ही फनी तरीके से होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऐसा एक्सीडेंट करती है, जो बहुत ही फनी है।
पापा की परियों का वीडियो (इंस्टाग्राम)
मजेदार वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो पंजाबी शख्स अपनी दुकान के बाहर कुर्सी लगा कर बैठे हैं और बातें कर रहे हैं। बातें करने के दौरान उन्हें आभास नहीं होता है कि उनके साथ क्या घटने वाला है। इसी बीच दो महिलाएं तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार होकर आती हैं और अचानक से दोनों बुजुर्ग शख्स को टक्कर मार देती है। वीडियो देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आपको समझ नहीं आएगा कि ऐसा कैसे हो गया। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि स्कूटी अपनी तरफ आते देख सड़क किनारे बैठे दोनों शख्स हड़बड़ा से जाते हैं। वह स्कूटी से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक स्कूटी सवार महिला उनको जोर का टक्कर मार देती है। अच्छी बात यह रही कि दुर्घटना में किसी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। हालांकि, अचानक सड़क किनारे बैठे लोगों को जिस तरह स्कूटी सवार महिला टक्कर मारती है, वह बेहद ही हास्यास्पद है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर Jupjeet Singh Chawla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
