वायरल न्यूज़

Optical Illusion: दिमाग के घोड़े दौड़ा लीजिए, फिर खोजकर दिखाइए रेलगाड़ियों के बीच छिपा TRAIN

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 19, 2024, 06:03 PM IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हो रही तस्वीर में आपको कई सारी रेलगाड़ियां दिखेंगी, जिसमें एक जगह TRAIN छिपा हुआ है। इसे ढूंढने के लिए 9 सेकंड का समय मिला है।

Image

आखिर कहां छिपा है TRAIN (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे सॉल्व करने में आपका दिमाग फेल हो जाएगा। सुबह से शाम हो जाएगी, फिर भी आप इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझा नहीं पाएंगे। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर (Optical Illusion Viral News) की गुत्थी सुलझाने वाले कोई महान खिलाड़ी ही होगा, जो इसे सॉल्व करने का दम रखता होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको कई सारी रेलगाड़ी नजर आएगी, जिसमें एक जगह TRAIN छिपा हुआ है। तस्वीर में से TRAIN ढूंढने के लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जिस किसी का भी आईक्यू लेवल (IQ Level) तेज होगा, वही इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएगा। अगर आपने इसे सॉल्व कर लिया तो आप मझे हुए खिलाड़ी माने जाएंगे। तो दौड़ा लीजिए अपने दिमाग के घोड़े और देखिए आप सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।

Optical Illusion Eye Test Solution

यहां छिपा हुआ है TRAIN

यहां छिपा हुआ है TRAIN

बता दें, इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में TRAIN ढूंढने के लिए कई लोगों ने कोशिश की लेकिन खोज नहीं पाए। ऐसे में अगर आपने इसे खोज लिया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। अगर नहीं तो एक बार और प्रयास करके देख लीजिए, शायद इस बार आपको TRAIN नजर आ जाए। वैसे अगर आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देखेंगे तो आपको उसमें एक लाल रंग का सर्कल नजर आएगा, जिसमें TRAIN को चिन्हित किया गया है। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article