वायरल न्यूज़

Video: बंदर का परम मित्र निकला कोबरा, दोस्ती देख फटी रह जाएंगी आंखें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 19, 2024, 04:17 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बंदर सांप के साथ खूब मस्ती करता है, मगर कोबरा उसे जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Image

बंदर और सांप की दोस्ती का वीडियो चौंका देगा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर और सांप की दोस्ती
  • हैरान कर देगा नजारा
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: किंग कोबरा को सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। ये इतना खरतरनाक सांप है कि जंगल के दूसरे जानवर भी इससे दूर ही रहते हैं। जंगल का राजा शेर भी इससे उलझने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। कोबरा एक बार डस ले तो किसी का भी बचना बहुत मुश्किल होता है। मगर बताया जाए कि उसी कोबरा की किसी जानवर से दोस्ती भी हो सकती है। दोस्ती भी इतनी गहरी के उसके गले में आ जाए मगर जरा भी नुकसान ना पहुंचाए। हैरान हो जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें कोबरा और बंदर की गहरी दोस्ती नजर आती है। दोस्ती भी इतनी गहरी कि देखकर आंखें तक फटी रह जाएं।

बंदर और कोबरा की दोस्ती

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बंदर और सांप एक जगह ही नजर आते हैं। देखकर लगता है कि सांप बंदर को नुकसान पहुंचाएगा। मगर नजारा कुछ अलग ही दिखाई देता है। इसमें बंदर ने खतरनाक किंग कोबरा को उठाया और अपने कंधे पर डाल लिया। लगेगा कि कोबरा तुरंत बंदर को डस लेगा। मगर ऐसा कुछ नजर नहीं आता है। वो उल्टा उसके साथ खूब मस्ती करता है। बंदर भी सांप के जमकर खेलता है, मगर दोनों में से कोई किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। फ्रेम में ये नजारा देखकर ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती का आभास हो जाता है।

देखिए वीडियो

बंदर का परम मित्र निकले किंग कोबरा का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर d_shrestha10 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article