Video: 30 साल तक नौकरानी रहकर मां ने बेटे को बनाया पायलट, फ्लाइट में दिखा इमोशनल कर देने वाला नजारा

Viral Video: एक्‍स पर वायरल हो रहे वीडियो मां और बच्चे के बीच के मजबूत रिश्ते को दिखाया गया। मूल वीडियो हार्टवार्मिंग स्टोरीज़ अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें अक्सर उत्साहवर्धक और दिल को छू लेने वाला कंटेंट पोस्‍ट किया जाता है।

Viral Video: 'इस दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है...' फिल्‍म केजीएफ के इस डायलॉग को चरितार्थ करती एक मां की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिस मां का जिक्र वीडियो में किया गया है दावा है कि, उसने अपने बेटे को उज्ज्‍वल भविष्य देने के लिए 30 साल तक एक नौकरानी के रूप में मेहनत की। इस त्याग और दृढ़ निश्चय के बलबूते मां ने अपने बेटे को शिक्षित किया और पायलट बनने के उसके सपने को साकार किया। जब इस महिला ने अपने बेटे को फ्लाइट के कॉकपिट में देखा, तो वे इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। इस बेहद भावुक पल को सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म 'X' पर @Brink_Thinker अकाउंट द्वारा शेयर किया गया।

फ्लाइट में मां-बेटे हुए इमोशनल।

एक्‍स पर वायरल हो रहे वीडियो मां और बच्चे के बीच के मजबूत रिश्ते को दिखाया गया। मूल वीडियो हार्टवार्मिंग स्टोरीज़ अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें अक्सर उत्साहवर्धक और दिल को छू लेने वाला कंटेंट पोस्‍ट किया जाता है। वीडियो में महिला फ्लाइट पर चढ़ती हुई दिखाई दे रही है और अपने बेटे को पायलट के रूप में देखकर वह भावुक हो जाती है। जैसे ही फ्लाइट उड़ान भरती है, उसका बेटा उसे फूलों का गुलदस्ता भेंट करता है, यह एक ऐसा इशारा है जो उसके गर्व और खुशी को और बढ़ा देता है।

End of Feed