वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 28 की भीड़ में बैठा है चालाक 29 नंबर, क्या आपमें है ढूंढ निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 22, 2024, 11:56 AM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर और दिमाग से जीनियस समझते हैं तो आपके लिए एक चैलेंज है। चैलेंज इसी तस्वीर में छिपा है जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा।

Image

नजरों का सिकंदर ही इस चैलेंज को पूरा कर पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का चैलेंज
  • मिलेगा 9 सेकंड का समय
  • हल कर लिया कहलाएंगे जीनियस

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें हमारा दिमाग घुमा देती हैं। ऐसी तस्वीरों में कुछ खास ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। इनमें आसान चैलेंज को हम पूरा कर लेते हैं, मगर कई बार दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। समझ नहीं आता है कि उसका हल कैसे मिलेगा। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर वायरल हुई है जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

28 की भीड़ में छिपा है 29

वायरल तस्वीर गणित के अंक से जुड़ी है जिसमें हर जगह पर 28 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी 28 की भीड़ में एक जगह पर चालाक 29 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उसे आसानी से खोजकर दिखा दे। अगर आपने उस नंबर को खोज लिया तो सुपर जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने 9 सेकंड में चैलेंज पूरा कर लिया तो बहुत बड़ी बात होगी। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब भी आपको यहीं पता चलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां देखिए जवाब।

देख लिया ना तस्वीर में 29 नंबर ऐसी जगह था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article