Video: शॉर्ट्स पहनकर जॉब इंटरव्‍यू देने आई महिला को कंपनी ने भेजा घर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: टायरेशिया ने टेक्‍स्‍ट में लिखा कि, 'इस वजह से भर्तीकर्ता ने मुझे अस्वीकार कर दिया!' वीडियो में महिला ने बताया कि, ड्रेस देखने के बाद चयनकर्ता ने कपड़े बदलने और वापस लौटने का विकल्प दिया था मगर उसने इन्‍कार कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरव्‍यू में अनुचित ड्रेस पहनने के कारण महिला को भेजा बाहर
  • चयनकर्ता ने इंटरव्‍यू को कराया शेड्यूल
  • एक्‍स और टिकटॉक पर वीडियो को 34 मिलियन बार देखा गया

Viral Video: एक महिला ने सोशल मीडिया मंच पर दावा किया है कि, शॉर्ट्स पहनने के कारण उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू से घर भेज दिया गया। रिक्रूटर ने इस ड्रेस को नॉन-प्रोफेशनल माना और उा महिला को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। हालांकि, टायरेशिया नामक महिला ने अपने पहनावे का बचाव किया। एक टिकटॉक वीडियो में, टायरेशिया ने सफाई देते हुए कहा कि उसने साक्षात्कार में काले रंग के शॉर्ट्स पहनकर कुछ भी गलत नहीं किया और उसने वीडियो में अपनी पूरी ड्रेस भी दिखाई।

टायरेशिया ने टेक्‍स्‍ट में लिखा कि, 'इस वजह से भर्तीकर्ता ने मुझे अस्वीकार कर दिया!' वीडियो में महिला ने बताया कि, ड्रेस देखने के बाद चयनकर्ता ने कपड़े बदलने और वापस लौटने का विकल्प दिया था मगर उसने इन्‍कार कर दिया। जिसके बाद अगले दिन के लिए इंटरव्यू को शेड्यूल करने का फैसला भी लिया गया। टिकटॉक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो गया और इसे 34 मिलियन बार देखा गया। एक्स पर कई लोगों का मत था कि, नौकरी के साक्षात्कार के लिए उसका पहनावा अनुचित था, हालांकि कई लोगों ने उसका समर्थन भी किया।

End of Feed