नॉन-वेज खाने पर पिता ने जाहिर की नाराजगी तो बेटी ने लिखी चौंकाने वाली बात, अब खुद हो रहीं ट्रोल

Viral News: लड़की का दावा है कि, उसने रिश्ते सुधारने की उम्मीद से ये फोटो शेयर क्‍योंकि दोनों के बीच एक लंबे वक्‍त से बातचीत बंद है। लड़की ने बताया कि, 'वह हमेशा हम पर चिल्लाते हैं, हमेशा हम सब में कमियां निकालते हैं।'

KEY HIGHLIGHTS
  • Reddit पर लड़की ने पिता के साथ रिश्‍तों की कड़वाहट पर की बात
  • पिता द्वारा नॉन-वेज की आलोचना पर बेटी ने दिखाया गुस्‍सा
  • पोस्ट को 514 से ज़्यादा अपवोट मिले

Viral News: हाल ही में एक लड़की ने अपने पिता के साथ उसके खराब रिश्‍ते के बारे में Reddit पर पोस्ट किया। उसने बताया कि जब उसने अपने पिता को नॉन-वेज फूड की फोटो भेजी, तो उनके पिता ने कैसी प्रतिक्रिया दी। इस पोस्‍ट पर कई लोगों ने उसका समर्थन मगर कई लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया। लड़की ने Reddit पर व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें उसके पिता ने नॉन-वेज खाने के लिए उसकी आलोचना की थी। लड़की का दावा है कि, उसने रिश्ते सुधारने की उम्मीद से ये फोटो शेयर क्‍योंकि दोनों के बीच एक लंबे वक्‍त से बातचीत बंद है।

लड़की ने बताया कि, 'वह हमेशा हम पर चिल्लाते हैं, हमेशा हम सब में कमियां निकालते हैं। जब मैं बड़ी हो रही थी, तब वह कभी आसपास नहीं थे। वह सेना में थे और काम के लिए बाहर जाता थे। उन्‍होंने मेरी मां को भी गालियाँ दीं। कभी-कभी मैं चाहती हूँ कि मेरे पिता के साथ हमारे अच्छे संबंध होते और फिर चीजें अलग होतीं। उनके साथ बातचीत झगड़े में बदल जाती है। कभी मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं देते और न कभी गिफ्ट खरीदते। पिता जो करते हैं, वह बस न्यूनतम होता है। कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं। मैं उसका सम्मान करती हूं लेकिन मैं उससे प्यार नहीं करती।'

End of Feed