वायरल न्यूज़

VIDEO: आज तक नहीं देखा होगा ऐसा भिखारी, जिसने देखा सिर के बाल नोंचने लगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 22, 2024, 10:50 AM IST

Viral Video Today: ट्रेन में भीख मांग रहे लड़के का वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसमें लड़का ऐसी बातें कहता है जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ भीख मांग रहे भिखारी का गजब वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ देखते हैं जो भावुक कर देता है तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे भिखारी से जुड़ा है, जिसे देखकर सिर के बाल नोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि हष्ट-पुष्ट तंदरुस्त जवान लड़का ट्रेन में भीख मांग रहा है। मगर जैसे ही उसने भीख मांगना शुरू किया उसकी बातें सुनकर सभी की आंखें फटी रह गईं।

ऐसा भिखारी नहीं देखा होगा

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि ट्रेन पूरी रफ्तार में दौड़ रही है। यात्री सीट पर आराम से बैठे हैं जबकि कुछ खड़े नजर आते हैं। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य लगता है। मगर अगले कुछ सेकंड में जो कुछ होने वाला था इसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। इसमें देखेंगे कि अचानक हष्ट-पुष्ट तंदरुस्त जवान लड़के की फ्रेम में एंट्री हुई। लड़के के हाथ में कटोरा और कपड़े फटे हुए हैं। लड़का एक-एक यात्री के करीब जाता है और उनसे भीख मांगता है। कुछ सेकंड तक उसपर कोई ध्यान नहीं देता। मगर लड़के ने जैसे ही अंग्रेजी के कुछ शब्द बोले यात्रियों की आंखें फट रही गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो साफतौर पर किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है। मगर उसके भीख मांगने का स्टाइल देखकर नेटिजन्स की हंसी नहीं रुक रही है। ये सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article