Video: लो जी ! मार्केट में आ गई आइस्क्रीम फ्लेवर बिरयानी, अजब-गजब कॉम्बिनेशन देख चौंक जाएंगे

Viral Video: यह अनोखी रेसिपी मुंबई की इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हीना कौसर राड की है। हीना जो एक बेकिंग अकादमी चलाती हैं ने अपनी रेसिपी को दिखाते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया।

Viral Video: दुनिया भर में पसंद की जाने वाली डेज़र्ट आइटम्‍स में से एक आइस्‍क्रीम भी है। जो अपनी मलाईदार बनावट और कई तरह के स्वादों के लिए पसंद की जाती है। वहीं, दूसरी ओर बिरयानी एक अलग स्वादिष्ट व्यंजन है, जो कि अपने समृद्ध मसालों के लिए पसंद किया जाता है। मगर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों व्यंजनों को एक साथ परोसा गया। इसके बाद भी लोगों ने इस डिश को ट्रोल कर दिया क्‍योंकि आइस्‍क्रीम को बिरयानी में मिक्‍स करके बनाया गया था। इस रेसिपी को देखकर यूजर्स का दिमाग भी चकरा गया।

महिला ने बनाई आइस्क्रीम फ्लेवर बिरयानी।

यह अनोखी रेसिपी मुंबई की इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हीना कौसर राड की है। हीना जो एक बेकिंग अकादमी चलाती हैं ने अपनी रेसिपी को दिखाते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। आइस्क्रीम बिरयानी को उनकी अकादमी में सात दिवसीय बेकिंग कोर्स पूरा होने के उपलक्ष्य में बनाया गया था। वायरल हो रहे वीडियो में हिना बिरयानी के दो बड़े बर्तनों के पास खड़ी हैं, जिस पर स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम की तरह कुछ डाला गया है। एक चमचे का उपयोग करते हुए वह बिरयानी-आइस्क्रीम के मिश्रण का एक हिस्सा कैमरे की ओर फ्लॉन्‍ट करती हैं। इस हैरान कर देने वाले मिश्रण को करीब से देखने का मौका मिलता है।

End of Feed