वायरल न्यूज़

Viral Video: अपनी ही शादी में लेट-लेटकर दूल्हे ने डांस से मचाया ऐसे गदर, जोश देख आप होश खो बैठेंगे

Viral Video: एक दूल्हे ने अपनी शादी में डांस से ऐसा धमाला मचाया, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

दूल्हे का धांसू स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने डांस से बनाया अनोखा माहौल
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Viral Video: देश में जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होने लगते हैं। इनमें किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) धमाल मचाते रहते हैं, तो किसी वीडियो (Wedding Video) में दोस्त-यार मेजे लेते रहते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) में गेस्ट लोग भी महफिल जमा देते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Dulha Dulhan Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को बेहद खास और यादगार बनाना चाहता है। कुछ कपल तो इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दूल्हे की एनर्जी देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा काफी खुश नजर आ रहा है और मस्त होकर डांस कर रहा है। जिस अंदाज में दूल्हा लेटे-लेटकर डांस कर रहा है उसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर होश खो बैठेंगे। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हे का अनोखा अंदाज

दूल्हे का अंदाज देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'khariar_town_zone' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है दूल्हे ने शादी का असली लड्डू खा लिया है। किसी का कहना है कि भाई ने तो गदर ही काट दिया। तो आपको दूल्हे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article