वायरल न्यूज़

OMG: लाइफ का पहला Kiss करते ही बॉडी में हुआ ऐसा रिएक्शन, मरते-मरते बची लड़की, जानिए क्यों हुआ ऐसा

Ajab Gajab News: फोबे ने बताया कि जब वह 18 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड को Kiss किया था। हालांकि, यह Kiss उनके लिए जानलेवा बन गया था। बॉयफ्रेंड को Kiss करना उनकी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)

Ajab Gajab News: जब दो लोग प्यार में होते हैं तो एक-दूसरे को Kiss करना आम बात होती है। प्रेमी-प्रेमिका अक्सर अपने प्यार का इजहार Kiss के माध्यम से करते हैं। इस दौरान शायद ही कोई सोचता होगा कि इस Kiss का अंजाम इतना बुरा होगा कि जान जाते-जाते बचेगी। इंग्लैंड में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। अपने बॉयफ्रेंड को Kiss करना इस लड़की के लिए बहुत ही महंगा सौदा साबित हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि Kiss करने से लड़की की जान जाते-जाते बची।

पहले Kiss ने दिया जीवनभर का बुरा अनुभव

लंदन की रहने वाली फोबे कैम्पबेल हैरिस ने अपने जीवन से जुड़ी एक शॉकिंग घटना सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह घटना बहुत ही अजीबोगरीब और शॉकिंग है। फोबे ने बताया कि जब वह 18 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार अपने ब्वॉयफ्रेंड को Kiss किया था। हालांकि, यह Kiss उनके लिए जानलेवा बन गया था। बॉयफ्रेंड को Kiss करना उनकी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था। उनकी बॉडी में कुछ ऐसा रिएक्शन हुआ था कि उनकी जान पर बन आई थी। इस दर्द को आज 28 साल की उम्र में भी वह भूल नहीं पाई हैं।

एनाफिलेक्सिक नाम की गंभीर एलर्जी

फोबे ने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड को पहला Kiss करना उनके लिए रोमांचक था। हालांकि, कुछ ही मिनटों में उनकी गर्दन में भारीपन आने लगा। उनके शरीर पर लाल दाने निकल आए और बॉडी में सूजन आ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। वहां पहुंचकर पता चला कि उन्हें Kiss करने से एनाफिलेक्सिस नाम की गंभीर एलर्जी हो गई है। अगर सही वक्त पर इलाज ना मिलता तो यह एलर्जी उनके लिए जानलेवा साबित होती। दरअसल, Kiss से पहले उनके प्रेमी ने ऐसी कोई चीज खाई थी, जिससे वे एलर्जिक थीं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article