Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होता रहता है। ये वीडियो कई तरह के होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो लोगों को हैरान करने वाले होते हैं, तो कई वीडियो लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। हालांकि, आजकल कई वीडियो ऐसे होते हैं। जो लोग जानबूझकर बनाते हैं। दरअसल, आजकल लोगों पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का बुखार चढ़ा हुआ है।
पति के टकले पर बनाई रोटी (ट्विटर)
वीडियो देखकर आपको भी आएगी मौज
इसी क्रम में एक वीडियो लोगों को हंसाने पर मजबूर कर रहा है। यह वीडियो एक पति-पत्नी से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति-पत्नी रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों पति-पत्नी ईंट से बनाए चूल्हे पर रोटी बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, उस महिला का पति गंजा था। इसके बाद पत्नी अपने पति के सिर पर ही रोटी बेलती नजर आ रही है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी सबसे पहले आटे के पेड़े को अपने पति के सिर पर रखती है। इसके बाद पति के सिर पर सूखा आटा लगाती है। फिर पत्नी अपने पति के टकले पर ही रोटी बेलने लगती है। सबसे मजे की बात यह है कि पति भी मौज में रोटी बनवाता दिख रहा है। वह रोटी सेंक भी रहा है। वीडियो को @hvgoenka ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।
