वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: सिर पर भारी बाइक लेकर बस की छत पर चढ़ गया शख्स, देखकर लोग बोले- सिर्फ भारतीयों में ही इतना दम

Viral Video: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान शख्स ने अपने सिर पर भारी बाइक उठाई हुई है। दरअसल, यह शख्स बाइक को बस की छत पर चढ़ा रहा है।

Image

सिर पर बाइक (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिर पर बाइक लेकर बस की छत पर चढ़ता दिखा शख्स
  • बाइक को बस की छत पर चढ़ाने का वीडियो वायरल
  • वीडियो देखकर यकीनन उड़ जाएंगे आपके होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हिलाकर रख दिया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको बाहुबली की याद आ जाएगी। वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसा काम करता दिख रहा है, जैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो में आप एक शख्स को बस की छत पर भारी बाइक चढ़ाते देख पाएंगे।

वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बस के पीछे लगी सीढ़ियों के सहारे बस की छत पर चढ़ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान शख्स ने अपने सिर पर भारी बाइक उठाई हुई है। दरअसल, यह शख्स बाइक को बस की छत पर चढ़ा रहा है। एक शख्स द्वारा ऐसा कारनामा किए जाने पर लोग हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया है कि इतना दम सिर्फ भारत के लोगों में ही हो सकता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि समतल जमीन पर भी बाइक सिर पर उठाना आसान काम नहीं है। दूसरी तरफ यह शख्स सिर पर बाइक रखकर उसे बस की छत पर चढ़ा रहा है। वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में दिख रहे शख्स को लोग बाहुबली की संज्ञा दे रहे हैं। वीडियो को thepatnadiary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article