वायरल न्यूज़

Video: रशियन लड़की को देखते ही दीवाना हुआ युवक, 'यही वाली लूंगा, नहीं मानूंगा' कहकर दौड़ा पीछे, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: एक युवक रशियन महिला के साथ अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। दरअसल, यह युवक रील शूट करने के लिए ऐसी अजीबोगरीब हरकत करता है। वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

Image

युवक की अजीब हरकत (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर माथा हो जाएगा खराब
  • रशियन लड़की के साथ अजीब हरकत करता दिखा शख्स
  • लोगों ने इंटरनेट पर युवक को कह दिया भला बुरा

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल के युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस दौरान उनके कारनामे से किसी को परेशानी होने लगती है, तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक एक रशियन लड़की को अपने सामने देखकर कुछ ऐसी हरकतें करने लगता है, जिसे देखने के बाद हो सकता है कि आपका माथा खराब हो जाए। वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

वीडियो देखकर आपका खून खौल उठेगा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ विदेशी टूरिस्ट्स दिल्ली स्थित इंडिया गेट (India Gate) घूमने आए हैं। वीडियो के अनुसार, इसमें दिख रहे विदेशी लोग रूस से भारत घूमने आए हैं। इस दौरान एक युवक रशियन महिला के साथ अचानक अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। दरअसल, यह युवक रील शूट करने के लिए ऐसी अजीबोगरीब हरकत करता है। आप देख सकते हैं कि वह विदेशी टूरिस्ट्स को देखकर अचानक उसके इर्द-गिर्द मंडराने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक रूसी युवती को असहज तक महसूस करा देता है। देखने में आपको यह वीडियो बिल्कुल भी सभ्य नहीं लगेगा। आप वीडियो में देख पाएंगे कि युवक बिना युवती की परमिशन के यह सारी हरकतें कर रहा है। वीडियो देखकर आप कह उठेंगे कि चंद लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए लोग हद पार करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ज्यादातर यूजर्स आग बबूला हो उठे हैं। वीडियो को sachin_raj_viral नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article